logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरखौदा न्यायालय परिसर में मालखाने का उद्घाटन, हाईकोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव जज राजेश भारद्वाज पहुंचे

खरखौदा, (अजय कुमार):
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव जज राजेश भारद्वाज गुरुवार को अपनी धर्मपत्नी डॉ. पूनम भारद्वाज के साथ खरखौदा पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनीपत जगजीत सिंह व उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं।
खरखोदा न्यायालय परिसर में पहुंचने पर खरखौदा न्यायालय की मुखिया श्रीमती सुषमा सिविल जज, सीनियर डिवीजन सूर्य करण चौधरी, सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं बार प्रधान आशुतोष सरोहा ने पुष्पगुच्छ देकर माननीय न्यायधीश महोदय का स्वागत किया।
इस मौके पर जस्टिस राजेश भारद्वाज ने न्यायालय परिसर में बने मालखाने का उद्घाटन किया और उसका निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अपने निजी अनुभव भी साझा किए।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ. निर्मल नागर, एसीपी राजदीप सिंह मोर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार, बार के ऊप प्रधान साहिल गलहोत्रा, अमित दहिया सेक्रेटरी,सह सचिव मोहित दहिया, पूर्व प्रधान कमल शर्मा, ललित पाराशर, अनिल पाराशर, सौरव दहिया, सुधीर गुलिया, जितेंद्र दहिया, सुमित कौशिक, सत्यजीत दहिया अमित, मोहन राणा, मोहित कौशिक, राजेश दहिया, मोनिका मलिक अधिवक्ता सहित खरखौदा के अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

0
0 views

Comment