logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेरिका-भारत के बीच व्यापार समझौता लगभग अंतिम चरण में है: अमेरिकी उपविदेश मंत्री

नयी दिल्ली: 6 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में संकट के बाद कच्चे तेल की आपू्र्ति में व्यवधान की आशंकाओं के बीच अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका भारत की अल्पकालिक और दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उसके साथ मिलकर काम करेगा।

फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित संकरे जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान द्वारा लगभग अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक तेल और एलएनजी (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी जलडमरूमध्य के जरिये ले जाया जाता है।

0
35 views

Comment