logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अबू धाबी से सकुशल अयोध्या लौटे महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, एयरपोर्ट पर संत समाज और बृजभूषण शरण सिंह ने किया भव्य स्वागत

अयोध्या। उत्तर प्रदेश
रामनगरी अयोध्या के दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज अबू धाबी से सकुशल अयोध्या लौट आए हैं। उनके अयोध्या पहुंचने पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संत समाज और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया जानकारी के अनुसार महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य 27 फरवरी को BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi में दर्शन के लिए अबू धाबी गए थे। इसी बीच पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में हालात प्रभावित हो गए, जिससे हवाई सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं। इसके चलते उनकी 2 मार्च को प्रस्तावित भारत वापसी संभव नहीं हो सकी और वे लगभग एक सप्ताह तक वहीं फंसे रहे।
महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य के विदेश में फंसे होने की खबर से अयोध्या ही नहीं बल्कि देश-भर में उनके अनुयायियों और संत समाज में चिंता का माहौल बन गया था। उनकी कुशल वापसी के लिए अयोध्या के कई मंदिरों और आश्रमों में , पूजन का आयोजन किया गया तथा
स्थिति सामान्य होने के बाद 4 मार्च को हवाई सेवाएं दोबारा शुरू हुईं, जिसके बाद महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य भारत के लिए रवाना हुए और सकुशल अयोध्या पहुंच गए। उनके आगमन की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर संतों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।
इस मौके पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि महाराज के सुरक्षित लौटने से संत समाज और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। एयरपोर्ट पर रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास जी तथा *जगद्गुरु द्वाराचार्य कृपालु राम भूषण दास जी महाराज ने आरती उतारकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

0
783 views

Comment