logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़....


*➡️राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादलों को दी मंजूरी*


*✍️राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।*

*✍️इसके साथ ही देश के कई राज्यों में राज्यपालों और उपराज्यपालों के पदों पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है।*

*✍️जारी आदेश के अनुसार हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।*

*✍️नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।*

*✍️इसके अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है।*

*✍️केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को फिलहाल तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।*

*✍️उधर लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।*

*✍️दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है, जबकि तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।*

11
866 views

Comment