धुलेंडी पर नगर में हरि हर मिलन के अंतर्गत श्री हरि गोपाल जी मिलने गए हर श्री काशी विश्वनाथ से
ताल:- होलिका दहन के दूसरे दिवस परंपरा अनुसार धुलेंडी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गोपाल मंदिर से श्री हरि गोपाल जी विश्वनाथ मंदिर ताल पर श्री हरि हर मिलन हुवा।फाग यात्रा नीमचौक होते हुवे काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुंची वहाँ पर भगवान कृष्ण और शिव जी ने एक दूसरे की रंग गुलाल लगाने की रस्म पूरी की गैर में सभी गणमान्य सदस्यों ने बड़े उत्साह भाग लिया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभ कामनाएं दी।