logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फसल मुआवजे से वंचित किसान: गंगधार किसान संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की जल्द भुगतान की मांग

झालावाड़ जिले के गंगधार में भारतीय किसान संघ ने अपनी मासिक बैठक के बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने सोयाबीन फसल खराबे के मुआवजे से वंचित किसानों को शीघ्र भुगतान करने और कृषि उपज मंडी में तौल कांटा व टीन शेड लगाने की मांग की है।
संघ ने बताया कि वर्ष 2025 की सोयाबीन फसल के खराबे का मुआवजा अभी तक केवल 20 प्रतिशत किसानों को ही मिल पाया है। लगभग 80 प्रतिशत किसान अभी भी मुआवजे से वंचित हैं। किसानों ने मांग की है कि शेष वंचित किसानों के खातों में मुआवजा राशि तुरंत डाली जाए।


इसके अलावा, किसानों ने कृषि उपज मंडी में आवश्यक सुविधाओं जैसे टीन शेड और धर्म कांटा (तौल कांटा) स्थापित करने की भी मांग की। यह ज्ञापन गंगधार भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक के बाद दिया गया, जो तहसील अध्यक्ष ईश्वर सेन की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी समिति स्थित श्री गणेश मंदिर में संपन्न हुई थी।

बैठक में भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस दौरान पीरू सिंह मोयाखेड़ा (जिला जल संरक्षण प्रमुख, झालावाड़), शंभू सिंह मायाखेड़ा, विक्रम सिंह सरवर, कृष्ण पाल सिंह, बृजपाल सिंह, तूफान सिंह प्रहलाद सिंह, तूफान सिंह, शंभू सिंह, दीपक राठौड़, मांगू सिंह, प्रधान सिंह, शंकर सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Aima media jhalawar


4
100 views

Comment