लोकतंत्र सेनानी रामचरण राठौर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जालौन। कस्बा जालौन के मोहल्ला तोपखाना निवासी वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी रामचरण राठौर का गुरुवार सुबह 5 मार्च 2026 को लगभग 7 बजे 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय रामचरण राठौर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहे और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। क्षेत्र में उनकी पहचान एक सम्मानित एवं मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में थी। उनके निधन से जालौन क्षेत्र ने एक वरिष्ठ और सम्मानित समाजसेवी को खो दिया है।
परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा बाई (लगभग 89 वर्ष) हैं। उनके तीन पुत्र राजेन्द्र, सुरेन्द्र और अरविन्द तथा तीन पुत्रियां अर्चना, ममता और माधुरी हैं।
अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, शुभचिंतक और परिचित मौजूद रहे और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्ट
राजू पाटकार....