logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अध्यक्ष एवं 6 सदस्यों की नियुक्ति के लिए चयन समिति गठित

🔳बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अध्यक्ष एवं 6 सदस्यों की नियुक्ति के लिये चयन समिति गठित

🔳कटनी - राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अध्यक्ष एवं 6 सदस्यों की नियुक्ति के लिये राज्य सरकार को अनुशंसा प्रेषित करने के लिए समिति का गठन किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार मध्यप्रदेश बाल अधिकार सरंक्षण आयोग में अध्यक्ष एवं 6 सदस्यों की नियुक्ति के लिए मंत्री, महिला एवं बाल विकास की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया है। समिति में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव,सचिव के साथ ही महिला एवं बाल विकास को सदस्य नामित किया गया है।

समिति अध्यक्ष,सदस्यों के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए दो माह की समय सीमा में महिला एवं बाल विकास विभाग को अनुशंसा,प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

36
1244 views

Comment