2027 में भारत की पहली तकनीकी उपकरणों द्वारा संचालित जनगणना होगी।
सरकार द्वारा लागू यूजीसी के खिलाफ आवाज विरोध प्रदर्शन जारी ।
भारत की पहली तकनीकी उपकरणों द्वारा संचालित जनगणना 2027 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शाफ्ट लॉन्च किए गए चार डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
1- हाउस लिस्टिंग क्रिएटर वेब एप्लीकेशन-यह मैप एप्लीकेशन चार्ज अधिकारी को उपग्रह चित्रों की सहायता से तकनीकी रूप से मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाने में सक्षम बनाता है जिस देश भर में भौगोलिक कवरेज का मानकीकरण सुनिश्चित होता है।
2 - एच एल ओ मोबाइल एप्लीकेशन-
यह सुरक्षित ऑफलाइन मोबाइल एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से मकान सूचीकरण डाटा एकत्र एवं अपलोड कर सकते हैं। केवल सीएमएमएस पोर्टल पर पंजीकृत प्रगणक ही इसका उपयोग कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन सीधे क्षेत्र से सर्वर डाटा सुविधा प्रदान करता है, जिससे पारंपरिक कागजी कार्य समाप्त हो जाता है। यह एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध है तथा 16 भाषाओं में संचालित किया जाता है।
3- स्वगणना पोर्टल
यह सुरक्षित वेब आधारित सुविधा है जिसके माध्यम से पात्र उत्तरदाता घर-घर सर्वेक्षण से पूर्व अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं । सफल पंजीकरण के बाद विशिष्ट स्वगणना आईडी जारी की जाएगी इस स्वगणना आईडी को प्रगणक के साथ साझा किया जायेगा । जिसके आधार पर दर्ज की गई सूचना को प्रगणक द्वारा सत्यापित की जा सकेगी।
4-जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल
यह एक केंद्रीकृत वेब आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से जनगणना से संबंधित गतिविधियों की योजना, प्रबंधन , क्रियान्वयन और निगरानी की जाएगी।
राज्य, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारी एकीकृत डैशबोर्ड के माध्यम से वास्तविक समय में प्रगति और कार्य स्थिति का अवलोकन कर सकेंगे। सूत्र पीआईबी
कृष्ण कुमार पाठक
पत्रकार संचार परिषद
उत्तर प्रदेश भारत