बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग 88 दो पहिया एवं 08 ओवरलोड भारी वाहन कुल 96 वाहनों को सीज किए
शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरिओम द्वारा आज जनपद में, रॉन्ग साइड व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट के अभियोग में 88 चालान की कारवाही की गई साथ ही 08 ओवरलोड भारी वाहनों के चालान किए गए जिनके द्वारा ₹2लाख प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया एवं एक फिटनेस फेल हल्का वाहन परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया, साथ ही चालकों को सड़क सुरक्षा पर प्रति जागरूक किया गया।