समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन पंजीयन 7 मार्च तक चना फसल के पंजीयन 16 मार्च तक होंगे
समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन 07 मार्च तक
चना फसल के पंजीयन 16 मार्च तक होगें
भावांतर योजना में सरसों फसल के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मार्च
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं चना की खरीदी तथा भारत सरकार की डिफिसिट पेमेंट स्कीेम (भावांतर योजना) अंतर्गत सरसों फसल विक्रय करने के लिए श्योपुर जिले में निर्धारित 33 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन की प्रक्रिया जारी है।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन 07 मार्च तक करायें जा सकते है। जबकि चना फसल के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित है। इसी प्रकार भारत सरकार की डिफिसिट पेमेंट स्कीेम (भावांतर योजना) अंतर्गत सरसों फसल विक्रय करने हेतु विपणन रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में ई-उपार्जन पोर्टल पर सरसों फसल के पंजीयन 20 मार्च तक करायें जा सकते है। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था श्योपुर जिले की 33 सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर की गई है, इसके साथ ही एम.पी. किसान एप के माध्यम से भी निशुल्क पंजीयन किया जा सकता है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में श्योपुर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए निर्धारित पंजीयन केन्द्रों में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित आवदा, विपणन सेवा सहकारी संस्था कराहल, वृहत्ताकार सहकारी संस्था बडौदा, सेवा सहकारी संस्था बोरदादेव, सेवा सहकारी संस्था नयागांव तेखण्ड, सेवा सहकारी संस्था राडेप, सेवा सहकारी संस्था लुहाड, वृहत्ताकार सहकारी संस्था फिलोजपुरा, वृहत्ताकार सहकारी संस्था तलावड़ा, सेवा सहकारी संस्था नयागांव ढोढपुर, सेवा सहकारी संस्था उतनवाड़, सेवा सहकारी संस्था ओछापुरा, सेवा सहकारी संस्था रघुनाथपुर, विपणन सेवा सहकारी समिति वीरपुर, वृहत्ताकार सहकारी संस्था विजयपुर, विपणन सहकारी समिति विजयपुर, सेवा सहकारी समिति सहसराम, वृहत्ताकार सहकारी संस्था श्योपुर, सेवा सहकारी संस्था जलालपुरा, सेवा सहकारी संस्था नागदा, सेवा सहकारी संस्था सोई कलां, सेवा सहकारी संस्था नागरगांवडा, सेवा सहकारी संस्था आसीदा, सेवा सहकारी संस्था बिजरपुर, सेवा सहकारी संस्था ननावद, सेवा सहकारी संस्था गोहेडा, वृहत्ताकार सहकारी संस्था दांतरदा कलां, वृहत्ताकार सहकारी संस्था मानपुर, सेवा सहकारी संस्था सोठवा, सेवा सहकारी संस्था जावदेश्वर, सेवा सहकारी संस्था तलावदा, सेवा सहकारी संस्था गुरूनावदा, सेवा सहकारी संस्था पाण्डोला शामिल है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur