जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैम्प 7 मार्च को मानपुर में
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैम्प 07 मार्च को मानपुर में
-----
#श्योपुर-/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा माननीय जुवेनाइल जस्टिस कमेटी हाईकोर्ट मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में 18 साल तक की आयु के सभी बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान हेतु जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में पंचायत भवन मानपुर में 07 मार्च को कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैम्प 07 मार्च को पंचायत भवन मानपुर में, 09 मार्च को कार्यालय नायब तहसीलदार भवन गोरस में तथा 16 मार्च को शासकीय हाईस्कूल ओछापुरा में आयोजित किये जायेगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने निर्देश दिये है कि उक्त स्क्रीनिंग कैम्प में स्वास्थ्य विभाग मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर स्थल पर पहुंचकर दिव्यांगता का परीक्षण करेंगे और दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करेंगे।
शिविर में शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों की दिव्यांगता का परीक्षण किया जायेगा, इसमें महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur