logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

भारत की ओर से मिले 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना पाई.

जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 33 रन खर्च कर एक विकेट लिया. वहीं हार्दिक पंड्या ने चार ओवर में 38 रन खर्च कर दो विकेट लिए. इन दोनों की गेंदबाजी ने भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

बेथेल ने 48 गेंद पर 105 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को मैच में आखिरी ओवर तक रोमांच बनाए रखा. लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई.

0
38 views

Comment