आजमगढ़ में स्कार्पियो और कार की जोरदार टक्कर, 4 लोग घायल
आजमगढ़: जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को स्कार्पियो और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों समेत कुल चार लोग घायल हो गए।
घटना सोफीपुर गांव के पास लालगंज–भीरा मार्ग पर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कार में सवार घायलों में रोहित उर्फ राहुल गुप्ता (30 वर्ष) पुत्र प्रमोद गुप्ता निवासी ठेकमा थाना बरदह, अजीत (30 वर्ष), अभिजीत (18 वर्ष) और सुनील निवासी आजमगढ़ शामिल हैं। वहीं स्कार्पियो चालक गणेश राय (52 वर्ष) पुत्र शिवशंकर निवासी माधोपुर धारंग थाना देवगांव भी घायल हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।