शरीफ सालीमार को आम आदमी पार्टी बुरहानपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
51 सदस्यी जिला कार्यकारिणी बहुत जल्द घोषित की जाएगी
शरीफ सालीमार को आम आदमी पार्टी बुरहानपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
51 सदस्यी जिला कार्यकारिणी बहुत जल्द घोषित की जाएगी
बुरहानपुर। आम आदमी पार्टी ने बुरहानपुर जिले के अध्यक्ष के रूप में श्री शरीफ़ सालीमार जी को नियुक्त किया है। यह नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेश सचिव श्री रियाज़ फारुक खोकर की अनुशंसा पर नियुक्ति प्रदान कर अपनी सहमति जताई है। श्री शरीफ़ सालीमार जी को बधाई देते हुए, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने कहा, "मुझे शरीफ सालीमार जी के अनुभव और समर्पण पर भरोसा हैं और उम्मीद करता हूं कि वे पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"
श्री शरीफ़ सालीमार जी ने अपनी नियुक्ति पर कहा, "मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी और प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ जिले के कार्यकर्ताओं का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया है। मैं बुरहानपुर जिले में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूँ।"बुरहानपुर जिले में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करूँगा।"