logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरदार जी फोंस पर गैलेक्सी एस26 सीरीज की बिक्री हुई आरंभ - उपभोक्ताओं में दिखा उत्साह

मेरठ - आबूलेन स्थित सरदार जी फोंस पर बुधवार को सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज की बिक्री की औपचारिक शुरुआत की गई। नए मॉडल को लेकर मोबाइल उपभोक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

इस अवसर पर पहले ग्राहकों मोक्ष छाबड़ा और आर्यन को सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा सौंपकर सीरीज की बिक्री प्रारंभ की गई। स्टोर प्रबंधन के अनुसार इन मॉडलों की प्री-बुकिंग पिछले कुछ समय से चल रही थी और बड़ी संख्या में ग्राहकों ने पहले ही अपनी बुकिंग करा ली थी।

प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए विशेष मेमोरी अपग्रेड ऑफर रखा गया है, जिसके तहत 256 जीबी की कीमत पर 512 जीबी वेरिएंट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ 60 वॉट का एडॉप्टर और स्क्रीन हार्ड कवर भी दिया जा रहा है।

स्टोर के निदेशक सरदार तेजबीर सिंह और सरदार राजबीर सिंह ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न भुगतान और फाइनेंस विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राहकों को आधार कार्ड के माध्यम से पेपर फाइनेंस, 24 माह तक शून्य प्रतिशत ब्याज पर किस्तों की सुविधा तथा अपनी क्षमता के अनुसार ईएमआई तय करने का विकल्प दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एक्सचेंज सुविधा, विभिन्न बैंक कार्ड ऑफर, जीएसटी बिलिंग और मूल कंपनी की एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि पुराने फोन से नए फोन में डाटा स्थानांतरण की सुविधा भी स्टोर पर उपलब्ध कराई गई है, ताकि ग्राहकों को नए डिवाइस का उपयोग शुरू करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर प्रमोटर अंकित प्रजापति, सैमसंग टीम से मोहित अहलावादी, विनय आहूजा और अमित गुप्ता सहित स्टोर का स्टाफ उपस्थित रहा।

4
360 views

Comment