logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लालकुर्ती में प्रशासनिक सूझबूझ से निकला होली जलूस --

मेरठ - पिछले वर्ष की घटनाओं को ध्यान पर रखकर इस वर्ष थाना प्रभारी लालकुर्ती एचपी सिंह ने सरलता और सूझबूझ के साथ मंदिर कमेटी व अन्य सामाजिक लोगों के साथ समन्वय बनाने हुए श्री सनातन धर्म युवा सभा पंचायती मंदिर , लालकुर्ती छोटा बाजार द्वारा होली के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 4 मार्च 2026 को प्रातः 12:00 बजे जुलूस निकाला गया। पिछले वर्ष मंदिर कमेटी के सदस्यों के मुचलके कटने के कारण मंदिर कमेटी ने जलूस निकालने से इनकार कर दिया था तो प्रशासन को खुद ही उक्त जलूस को निकालना पड़ा था । जुलूस मे ठेला के साथ बैंड ढोल होता है ठेले पर टेशू के फूल होते है यह जुलूस श्री सनातन धर्म युवा सभा पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर लालकुर्ती छोटा बाजार एवं बड़ा बाजार के मुख्य मार्गों से होकर पुनः मंदिर प्रांगण में समाप्त होता है। इस जुलूस का मुख्य उद्देश्य ये होता है कि जहां जहां से जुलूस होकर निकलता है वहां वहां होली खेलना समाप्त हो जाती है ये परम्परा 100 से अधिक वर्षों से चली आ रही हैं मंदिर कमेटी ने बताया के इसमें लालकुर्ती थाना और समस्त पुलिस प्रशासन का संपूर्ण सहयोग रहा मंदिर समिति प्रधान पवन सिंघल , अंकुर गोयल जतिन रस्तोगी व निकुंज का सहयोग रहा

18
911 views

Comment