logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानव कौशल विकास एसोसिएशन संस्था महासमुंद द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण टेलीग्राम पर संपन्न

भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एन जी ओ मानव कौशल विकास एसोसिएशन संस्था की महासमुंद जिले में आज दिनांक 05.03.26 गुरुवार को ऑनलाइन कार्यकर्ता प्रशिक्षण टेलीग्राम पर संपन्न हुआ। जिसमें जिला प्रभारी रायगढ़ चित्रसेन चौहान द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। समृद्धि कार्ड बनाने , लोगों को संस्था से जुड़कर मिलने वाले लाभ को बताने और संस्था की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करने संबंधित विभिन्न जानकारी दिया गया। जिसमें महासमुंद सुपरवाइजर माधुरी बारीक , ग्राम पंचायत चार भांटा कार्यकर्ता भालेनी नंद, कोलिहा देवरी की सुमित्रा सिदार, मोहगांव की अर्चना कन्धेर, भूथीया की रूनी कंधेर, तोरेसिंहा की प्रतिभा, तोशगांव की अहिल्या भोई और कुंडपाली की कल्याणी करुणाकर कार्यकर्ता भाग लिए।

21
705 views

Comment