logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगरार में खुलेगा इस्कॉन का नया आध्यात्मिक केंद्र, भूमि पूजन संपन्न


गंगरार स्थित चित्रकूट नगर, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के पीछे आज दिनांक 5 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा एक भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत नए आध्यात्मिक केंद्र के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वैदिक विधि-विधान के साथ हवन, "हरे कृष्ण हरे राम " कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भूमि पूजन किया गया तथा अंत में सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर इस्कॉन चित्तौड़गढ़ के मुख्य अध्यक्ष हरिभक्ति प्रभुजी ने बताया कि इस स्थान पर आने वाले लगभग एक वर्ष के भीतर इस्कॉन का एक भव्य केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र में विशेष रूप से एक इस्कॉन यूथ हॉस्टल (भक्ति वेदान्त अकेडमी फॉर कल्चर एंड एजुकेशन) का निर्माण किया जाएगा, जिसमें लगभग 150 विद्यार्थी निवास कर सकेंगे। यहाँ विद्यार्थी वैदिक नियमों का पालन करते हुए वेदिक संस्कृति के आधार पर अपनी जीवनशैली विकसित कर सकेंगे तथा भगवद्गीता के निर्देशों के अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित किए जाएंगे।

इस्कॉन राजस्थान के रीजिनल सुपरवाइजर पंचरत्न प्रभुजी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में नशामुक्त, संस्कारित, कौशलयुक्त और सशक्त युवाओं का निर्माण करना है, जो आगे चलकर एक श्रेष्ठ और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

इस कार्यक्रम में इस्कॉन चित्तौड़गढ़ समिति के प्रमुख सदस्य संजय पुंगलिया जी, भरत नामधर जी भी उपस्थित रहे | स्थानीय गणमान्य जन-प्रतिनिधि पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान जी, शक्ति सिंह जी, देवी लाल जी जाट, कोमल जी मोदी, अशोक जी जैन, ज्योतिष पुरोहित, राजेंद्र जी शर्मा, बाबू लाल जी बालोटिया, मुकेश पाराशर, एवं गोपाल जी पाराशर उपस्थित रहे। साथ ही मेवाड़ यूनिवर्सिटी के चेयरमैन गोविंद गदिया जी एवं आर.के. गदिया जी ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

आयोजकों ने बताया कि आगामी समय में यह केंद्र गंगरार और आसपास के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहाँ से युवाओं को आध्यात्मिक शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक जीवनशैली की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम का समापन भक्तों के सामूहिक "हरे कृष्ण हरे राम " कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

138
4830 views

Comment