logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ता पूर्व विधायक परमजीत पम्मी के साथ

किशनपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
- दून में सड़कों की दुर्दशा, ठप्प विकास ओर बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हैं लोग : परमजीत पम्मी
बीबीएन। दून हल्के की ग्राम पंचायत किशनपुरा में कांग्रेस की नीतियों से तंग दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधान करनैल सैनी की अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल सभी लोगों का पूर्व विधायक परमजीत पम्मी ने पार्टी में स्वागत किया। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी पूरा मान सम्मान देगी ओर प्रदेश में सरकार आते ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
पूर्व विधायक परमजीत पम्मी ने कहा के दून हल्के को अंदरूनी सड़कों की हालत खस्ता है। टूटी सड़कों व जाम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हल्के में विकास कार्य ठप पड़े हैं, मौजूदा विधायक पिछली भाजपा सरकार में मंजूर हुए विकास कार्यों के फीते काटकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। विकास पर फूटी कौड़ी कांग्रेस दून में लगवा नहीं पाई। दून में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है ओर लोगों में डर का माहौल है। पूर्व प्रधान करनैल सैनी ने कहा कि अब जनता का मोह प्रदेश की कांग्रेस सरकार व दून के विधायक से भंग हो चुका है। इस लिए लोग कांग्रेस की डूबती किश्ती से उतरने लगे हैं।

बॉक्स : इन्होंने थामा भाजपा का दामन
इस दौरान ग्राम पंचायत किशनपुरा व गुरुमाजरा के
नसीब, सलीम पंच, गुलजार, हदीश (दिशा), नजीर, शादी मुहमंद (गुड्डू), सदिक, शकील, हल्फदीन, नूर मोहम्मद, आशु , धोटू, शानू, काला, इरफान, इमरान, गफूर, मक्खन, सुनील, युसूफ, शौना, अनु, रोशनी, बगो, नीफ़ा, शकीला, पिंकी, समीना, रीनु बालों, मुन्ना मुन्नू, भागो, सोना, सीमु, रंमजानो, नाजिया, मुस्कान, आशिया, नाजिया, करमो शबनम, वीरवेगम, शबनम आलिशा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान दून भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, जिला परिषद सदस्य अमर संधू, राज संधू अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा दून, पूर्व प्रधान करनैल सैनी, प्रधान सुरजन सैनी, सुरेश चौधरी,कृष्ण कौशल, जसवंत पूर्व प्रधान व गौवंश प्रकोष्ठ के अशोक शर्मा उपस्थित रहे।

0
89 views

Comment