गोरखपुर में सड़क हादसे में संतकबीरनगर के MBBS छात्र आकाश पांडे की मौत
गोरखपुर में सड़क हादसे में संतकबीरनगर के MBBS छात्र आकाश पांडे की मौत
संत कबीर नगर जिले के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवा माफी निवासी एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडे की गोरखपुर में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आकाश पांडे पुत्र देवेंद्र नाथ पांडे, नगर पंचायत धर्मसिंहवा वार्ड नंबर 10 बरगदवा माफी के निवासी थे।
देर रात वह स्कूटी से जा रहे थे, तभी गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग में जा फंसे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।