logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धुलंडी पर हुड़दंग, सात जने गिरफ्तार

राहुवास (लालसोट)
होली के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राहुवास थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उत्पात मचाने और शांति भंग करने के आरोप में सात जनों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि रामपुरा कला निवासी रामप्रसाद बैरवा, छोटूलाल बैरवा, सुनील बैरवा और मनसा राम बैरवा को शांति भंग के आरोप में पकड़ा गया। वहीं कल्याणपुरा निवासी भूरालाल मीणा और रिंकू मीणा को शराब के नशे में उत्पात मचाने पर हिरासत में लिया गया। रतनपुरा निवासी राजू बैरवा को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया। त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0
0 views

Comment