लालसोट शहर में मशाल रैली आज
लालसोट
यूजीसी बिल के प्रावधानों के विरोध में सवर्ण समाज गुरुवार शाम शहर में आक्रोश मशाल रैली निकालेगा। आयोजकों ने बताया कि रैली शाम 7 बजे महाकाली मंदिर से रवाना होगी। निर्धारित मार्ग के अनुसार रैली ज्योतिबा फूले सर्किल, अशोक सर्किल, बस स्टैंड, आजाद चौक, बोली का बाजार और झरंडा चौक होते हुए परशुराम सर्किल पहुंचेगी। आयोजकों का कहना है कि यूजीसी बिल के प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर यह रैली आयोजित की जा रही है।