कार की टक्कर से महिला की मौत
लालसोट
धौलपुर-लालसोट नेशनल हाइवे 23 पर एक कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मंडावरी थाना पुलिस के अनुसार सूरतपुरा गांव निवासी महिला राजन्ती (53) पत्नी घनश्याम मीना होली पर घर से देवता ढोकने के लिए निकली थी। गांव के पास ही एक कार ने उसको टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर लालसोट हॉस्पिटल से हायर सेंटर रैफर कर दिया। जयपुर में उपचार के दौरान मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया।