टिहरी लेक महोत्सव 2026: अमित त्रिवेदी का लाइव म्यूजिक शो
📍 टिहरी गढ़वाल | टिहरी लेक महोत्सव 2026
केदार सिंह चौहान ‘प्रवर’
टिहरी लेक महोत्सव 2026 के अंतर्गत दिनांक 7 मार्च 2026 को सुप्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक Amit Trivedi का भव्य लाइव म्यूजिक शो आयोजित किया जा रहा है।
इस विशेष संगीतमय संध्या का आयोजन शाम 7 बजे से टिहरी झील के मनमोहक वातावरण में किया जाएगा, जहां संगीत प्रेमी एक यादगार संगीत यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
🎤 संगीत और प्रकृति का अद्भुत संगम
टिहरी झील की खूबसूरत वादियों के बीच आयोजित यह लाइव कॉन्सर्ट दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा। अमित त्रिवेदी अपने लोकप्रिय गीतों और शानदार लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
📢 सभी संगीत प्रेमियों के लिए खुला आमंत्रण
टिहरी लेक महोत्सव की इस खास संगीतमय शाम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
आइए और Tehri Lake की सुरम्य वादियों के बीच संगीत की इस यादगार शाम का हिस्सा बनें।