ग्राम पंचायत छुल्ला में शराबबंदी को लेकर सर्वसम्मति बैठक, गढ़ाकोटा थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर – राधेलाल साहू, गढ़ाकोटा
गढ़ाकोटा। थाना क्षेत
ग्राम पंचायत छुल्ला में शराबबंदी को लेकर सर्वसम्मति बैठक, गढ़ाकोटा थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर – राधेलाल साहू, गढ़ाकोटा
गढ़ाकोटा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत छुल्ला में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव में बढ़ती शराबखोरी की समस्या पर चर्चा करना और इसके समाधान के लिए सामूहिक निर्णय लेना था।
बैठक के दौरान सभी ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से गांव में शराबबंदी लागू करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों का कहना था कि शराब के कारण गांव में पारिवारिक विवाद, आर्थिक परेशानियां और सामाजिक समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे गांव का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के विकास और सामाजिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए शराबबंदी बेहद जरूरी है।
बैठक के पश्चात ग्राम पंचायत छुल्ला के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण एकजुट होकर गढ़ाकोटा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में शराबबंदी लागू कराने तथा अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि यदि प्रशासन का सहयोग मिला तो वे अपने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
इस अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय समाज के ब्लॉक अध्यक्ष महेश पटेल, अशोक जैन, अशोक वीर, सरपंच राघवेंद्र आठया, जगन वीर, अशोक चौधरी, अभिषेक पटेल, अनंतराम वीर, रवि वेतिया, दीपक वेतिया, द्वारका प्रसाद मुकदम, द्वारका चौधरी एवं रामसेवक लंबरदार सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।