logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली की शाम कानपुर में रफ्तार का कहर, VIP रोड पर भीषण टक्कर कानपुर में होली की शाम तेज रफ्तार का खतरनाक खेल देखने को मिला। VIP रोड स्थित थाना क्षेत्र

होली की शाम कानपुर में रफ्तार का कहर, VIP रोड पर भीषण टक्कर

कानपुर में होली की शाम तेज रफ्तार का खतरनाक खेल देखने को मिला। VIP रोड स्थित थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया ताकि यातायात सामान्य हो सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि VIP रोड पर आए दिन तेज रफ्तार गाड़ियां रेस लगाती नजर आती हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

#KanpurNews #RoadAccident #HoliEvening #VIPRoad #KanpurTraffic #SpeedKills

25
1363 views

Comment