logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मालनू गांव में 15 मार्च को लगेगा श्री सोनगिरी हनुमानजी का वार्षिक मेला, रात को भव्य भजन संध्या

मालनू गांव में 15 मार्च को लगेगा श्री सोनगिरी हनुमानजी का वार्षिक मेला, रात को भव्य भजन संध्या

बाली उपखंड के मालनू गांव स्थित श्री सोनगिरी हनुमानजी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च 2026 (रविवार) को भव्य वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

मेला समिति के अनुसार दिनभर मंदिर परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

भजन संध्या में भजन गायक दीपक राठौड़ (मुंडारा), मोहित राठौड़ (ब्यावर) और विमला गुर्जर अपनी सुरीली आवाज से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश की नृत्य कलाकार हेमा धर्मेंद्र सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में हास्य कलाकार जगिया एंड पिंटिया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। साथ ही पाली के झांकी कलाकार दिनेश मारवाड़ी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगे।

मेला आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर मेले और भजन संध्या का आनंद लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। जानकारी कोषाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार दहिया ने दी है

24
1000 views

Comment