logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली के दिन एक सनसनीखेज घटना सामने आई।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली के दिन एक सनसनीखेज घटना सामने आई।यहाँ मनमोहन पांडे नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी आरती पांडे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि पत्नी के प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि मनमोहन और आरती के बीच पिछले 2 साल से तलाक का केस चल रहा था। आरती पिछले करीब 6 महीने से अपने प्रेमी बृजदीप के साथ लिव-इन में रह रही थी।
होली के दिन मनमोहन मुखौटा लगाकर आरती के घर पहुंचा और डोर बेल बजाई।

दरवाजा जैसे ही बृजदीप ने खोला, मनमोहन ने पहले उसके चेहरे पर रंग फेंका। बृजदीप शोर मचाते हुए आंगन की तरफ भागा। इसी दौरान मनमोहन सीधे घर के अंदर पहुंचा और आरती की गर्दन पर चाकू रखकर गला रेत दिया। बचाने के लिए जब बृजदीप दौड़कर आया तो मनमोहन ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया।
इसके बाद बृजदीप ने ईंट से मनमोहन के सिर पर कई वार कर दिए।
इस घटना में आरती पांडे की मौके पर ही मौत हो गई
मनमोहन गंभीर रूप से घायल है
प्रेमी बृजदीप का चेहरा तेजाब से झुलस गया
जानकारी के मुताबिक मनमोहन ने करीब 10 साल पहले प्रेमनगर की रहने वाली आरती से भागकर शादी की थी। दोनों की 6 साल की एक बेटी भी है।
दो साल पहले दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद आरती ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था और अलग रहने लगी थी।
📍 घटना शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

1
838 views

Comment