logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागपुरः कोराडी में 5 साल के बच्चे पर ग'र्म पानी फें"कने का आरोप, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद...

नागपुर के कोराडी इलाके में होली की तैयारी के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां रंग खेलने के दौरान हुए विवाद में एक 5 साल का बच्चा गर्म पानी से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, होली के रंग खेलते समय बच्चे ने पास में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला पर रंगीन पानी डाल दिया। इससे नाराज होकर महिला ने गुस्से में बच्चे पर गर्म पानी डाल दिया। गर्म पानी पड़ते ही मासूम बुरी तरह झुलस गया और दर्द से चिल्लाने लगा।
परिजनों ने तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, होली की मस्ती के बीच हुआ यह विवाद अचानक बढ़ गया और मासूम इसकी चपेट में आ गया।

0
669 views

Comment