अमेरिका पर मेजर जनरल जी. डी. बख्शी की तीखी टिप्पणी, बयान के बाद बहस तेज
नई दिल्ली – सूत्र
भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी जी. डी. बक्षी ने अमेरिका को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ ऐसा कदम उठाया है जिसे “भारत की पीठ में छुरा घोंपने” जैसा माना जा सकता है और इस घाव को भरने में कई साल लग सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग भारत को युनाइटेड स्टेट्स के सामने झुकने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन भारत को अपनी स्वतंत्र नीति पर कायम रहना चाहिए। बख्शी ने तंज कसते हुए कहा, “हम लगभग 200 साल तक युनाइटेड किंगडम के गुलाम रहे, अब क्या आप चाहते हैं कि हम अमेरिका के गुलाम बन जाएं?”
उनके इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कई लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे कड़ा और विवादित बता रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर चल रही बहस को और तेज कर सकते हैं। फिलहाल इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।