logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खजुहा कस्बे में देर रात दो दुकानों में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर खाक

बिन्दकी,फतेहपुर।
बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पहुर तिराहे पर स्थित दो दुकानों में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना में करीब तीन लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के दौरान एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।‌ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक दोनों दुकानों का अधिकांश सामान जल चुका था।
बताया जा रहा है कि जली हुई दुकानों में से एक होटल की दुकान थी, जबकि दूसरी दुकान में शादी समारोह में इस्तेमाल होने वाले साज-सज्जा का सामान बेचा जाता था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दोनों दुकानों का सारा सामान राख में तब्दील हो गया। पीड़ित दुकानदार पंकज कुमार ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या होली के चलते किसी ने शरारतवश आग लगा दी। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आग लगने के सही कारण का पता चल सकता है।
बिन्दकी कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि दुकानों में आग संदिग्ध परिस्थितियों में लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

26
1065 views

Comment