logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिरनी प्रखंड के ग्राम बंगराकला में होने वाले श्री श्री हनुमान महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर पर।

बिरनी/गिरिडीह
रिपोर्टर: दीपक कुमार मोदी (All India Media Association)
बिरनी प्रखंड के ग्राम बंगराकला में होने वाले श्री श्री हनुमान महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गांव में धार्मिक माहौल बना हुआ है और आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
यज्ञ स्थल की साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, आकर्षक सजावट तथा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था तेजी से पूरी की जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना, वेद मंत्रोच्चारण और भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा। साथ ही कथा एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यज्ञ का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

18
1517 views

Comment