अब सड़क दुर्घटना में घायल को 1.5 लाख तक का होगा मुफ्त इलाज
खुरई 4 मार्च//हर साल सड़क हादसों में घायल लाखों लोगों की जान सिर्फ इसलिए चली जाती क्योंकि उनके पास महंगे इलाज के लिए पैसे नहीं होते यदि जान बच जाए तो स्थायी विकलांगता हो जाती है,इस समस्या के प्रति गंभीर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब आर्थिक रूप से कमजोर घायल व्यक्ति को डेढ़ लाख तक के मुफ्त इलाज के लिए पी एम राहत योजना शुरू की है जिसमें पीढित व्यक्ति का 7 दिन तक सरकार द्वारा सूचीबद्ध, शासकीय और प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त मिलेगा,बिना देरी के दुर्घटना की तिथि से गोल्डन ऑवर अवधि में पूरा इलाज मुफ्त होगा,पहले इलाज फिर कागजी कार्यवाही होगी,