logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़ी खबर: तीसरे विश्व युद्ध की आहट? अमेरिका ने श्रीलंकाई तट के पास ईरानी युद्धपोत को डुबोया !

हिंद महासागर में एक चौंकाने वाली सैन्य कार्रवाई हुई है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही भीषण जंग के 5वें दिन, अमेरिकी नौसेना ने एक बड़ी स्ट्राइक को अंजाम दिया है।

कहाँ हुआ हमला?

यह हमला दक्षिणी श्रीलंका के गाले (Galle) शहर से लगभग 40 समुद्री मील (75 किमी) दूर अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुआ।

IRIS देना (IRIS Dena) पर हमला:

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत 'IRIS देना' को टॉरपीडो (Torpedo) से निशाना बनाया। हमले के बाद यह जहाज समुद्र में समा गया। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इसकी पुष्टि करते हुए इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोने वाली पहली अमेरिकी कार्रवाई बताया है।

भारी नुकसान और रेस्क्यू ऑपरेशनः जहाज पर लगभग 180 नौसैनिक सवार थे। श्रीलंकाई नौसेना ने अब तक 32 सैनिकों को रेस्क्यू किया है, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। करीब 150 सैनिक अब भी लापता हैं, और कई शव बरामद होने की खबर है।

भारत से क्या है कनेक्शन ?

यह युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 'इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026' और 'मिलन अभ्यास' में हिस्सा लेकर ईरान लौट रहा था। लौटते वक्त रास्ते में यह अमेरिकी हमले का शिकार हो गया।

युद्ध का वर्तमान हालः

! अमेरिका और इजराइल लगातार ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी खाड़ी देशों और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई पर इसका बुरा असर पड़ना शुरू हो गया है।
क्या यह संघर्ष अब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा? आपकी क्या राय है?

#BreakingNews #IranWar #USANavy #Indian Ocean #SriLanka #WorldNews #DefenseUpdate #IranVsIsrael
#dmaindia2025 #sumitchamp
Indian karate king
Sunit Pandey

1
0 views

Comment