ग्रामीण बैंक के सामने ज्वेलर्स दुकान में चोरी, ढाई से तीन लाख के गहने लेकर फरार.!
कुसमी/बलरामपुर, (मोहम्मद खालिद)
बलरामपुर ब्रेकिंग…
बलरामपुर जिले के कुसमी नगर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। ग्रामीण बैंक के सामने स्थित बैजनाथ ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से लगभग ढाई से तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे नगर में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।