logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली की पूर्व संध्या पर हंसी के रंगों में रंगा जमशेदपुर, मारवाड़ी युवा मंच के हास्य कवि सम्मेलन में गूंजे ठहाके

जमशेदपुर :होली की पूर्व संध्या पर शहर सांस्कृतिक उल्लास और हास्य रस में सराबोर नजर आया, जब मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के तत्वावधान में नरभेराम स्कूल सभागार, बिष्टुपुर में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने न केवल लोगों को ठहाकों से भर दिया, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सकारात्मकता का मजबूत संदेश भी दिया।
देशभर से पधारे चर्चित हास्य कवियों — सुदीप भोला, खुशबू शर्मा, स्वयंम श्रीवास्तव, अजात शत्रु एवं विनोद पाल — ने अपनी तीखी व्यंग्य रचनाओं और हास्य से भरपूर कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार बार-बार तालियों और ठहाकों से गूंज उठता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मंच के पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य समाजसेवियों ने सहभागिता निभाई। कवियों की प्रस्तुति के दौरान श्रोताओं की हंसी और तालियों से पूरा सभागार उत्सव स्थल में बदल गया।
मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य समाज को तनावमुक्त करना, साहित्य के माध्यम से भाईचारे को बढ़ावा देना तथा युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में मंच द्वारा और भी बड़े स्तर पर सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रोताओं ने इसे जमशेदपुर के सांस्कृतिक इतिहास की एक यादगार संध्या बताया और आयोजकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

7
405 views

Comment