logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पवित्र नारायण शर्मा सर: विनम्रता और विद्वता की मिसाल, कानून शिक्षा के प्रेरणास्रोत

विधि शिक्षा के क्षेत्र में अपने ज्ञान, समर्पण और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए प्रसिद्ध पवित्र नारायण शर्मा सर आज विद्यार्थियों के बीच एक सम्मानित और प्रेरणास्पद नाम बन चुके हैं। कानून जैसे जटिल विषय को सरल, स्पष्ट और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत करने की उनकी शैली ने हजारों विद्यार्थियों को सफलता के मार्ग पर अग्रसर किया है।
पवित्र नारायण शर्मा सर वर्षों से विधि विषय का अध्यापन कर रहे हैं और अपनी विद्वत्ता व अनुशासित शिक्षण पद्धति के लिए पहचाने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने न्यायिक सेवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य प्रतिष्ठित पदों पर चयन प्राप्त किया है। शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं नैतिक मूल्यों के विकास पर भी केंद्रित रहता है।
उनकी कक्षा में कानून की धाराओं को मात्र सैद्धांतिक रूप में नहीं, बल्कि व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया जाता है, जिससे विषय की गहरी समझ विकसित होती है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि पवित्र नारायण शर्मा सर से एक बार मिलने पर ही उनके ज्ञान और सरल स्वभाव के प्रति विशेष सम्मान की भावना स्वतः उत्पन्न हो जाती है।
वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में जहां शिक्षा का स्वरूप निरंतर बदल रहा है, ऐसे समय में पवित्र नारायण शर्मा सर जैसे शिक्षक यह सिद्ध कर रहे हैं कि समर्पण, विनम्रता और उच्च कोटि की विद्वता ही वास्तविक शिक्षा की पहचान है। विधि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जा रहा है और वे अनेक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

3
436 views

Comment