AIMA MEDIA | जन-जन की आवाज
🚨 बड़ी खबर : वर्दी का दुरुपयोग पडेगा भारी, पुलिस को सख्त चेतावनी मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट
AIMA MEDIA | जन-जन की आवाज
🚨 बड़ी खबर : वर्दी का दुरुपयोग पड़ा तो भारी, पुलिस को सख्त चेतावनी
देश में पुलिस कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिना उचित जांच और ठोस कारण के किसी भी व्यक्ति को हथकड़ी लगाना या गिरफ्तार करना गैर-कानूनी माना जाएगा।
आयोग ने यह भी कहा है कि वर्दी का दुरुपयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई पुलिसकर्मी नियमों की अनदेखी करते हुए बिना कानूनी प्रक्रिया के गिरफ्तारी करता है या हथकड़ी लगाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मानवाधिकार आयोग के अनुसार हर नागरिक के मौलिक अधिकार सुरक्षित हैं, इसलिए पुलिस को कार्रवाई करते समय कानून और मानवाधिकारों का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य है।
✍️ अनिल कुमार – पत्रकार
📢 AIMA MEDIA – जन जन की आवाज