आदरणीय योगी जी होली महोत्सव में
आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने आनंद और आत्मीयता के महापर्व होली पर आज भगवान श्री नरसिंह जी की रंगभरी भव्य शोभायात्रा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरखपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में सहभाग किया।
उन्होंने कहा,”भगवान नरसिंह जी का दिव्य अवतार हमें स्मरण कराता है कि भक्त का विश्वास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनकी प्रकट हुई कृपा अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देती है।
प्रभु श्री नरसिंह जी की अनुकंपा से आप सभी के जीवन में साहस, संतुलन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।”