logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लिपिक वर्गीय कर्मचारीयों के लिए लेखा प्रशिक्षण सत्र 1 अप्रैल से शुरू

🔳लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये लेखा प्रशिक्षण सत्र 1 अप्रैल से शुरू

🔳कटनी - जबलपुर संभाग के समस्‍त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र आगामी 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहा है। यह प्रशिक्षण सत्र 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा।

संभाग के समस्‍त कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जिन्‍होंने परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली हो एवं म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के 1 जुलाई 2013 के परिपत्र एवं म.प्र. शासन वित्‍त विभाग के 23 दिसंबर 2025 के आदेश के अनुसार अनिवार्य अर्हता पूरी करते हैं, 16 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक कार्यालय प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर, सुपर मार्केट तीसरी मंजिल गंजीपुरा रोड पर आवेदन कर सकते हैं।

म.प्र. शासन के समस्‍त विभागों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये यह प्रशिक्षण नि:शु्ल्‍क है। जबकि स्‍थानीय निकाय, अर्द्धशासकीय संस्‍थाओं के कर्मचारियों को प्रवेश के समय 5 हजार रूपये जमा करना होगा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

28
1099 views

Comment