मंगनी गांव में युवा नेता संजीव कुमार द्वारा वॉलीबॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित
युवा नेता संजीव कुमार द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वॉलीबॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के युवाओं की उपस्थिति रही। गांव मंगनी, डाकघर घो, जिला पठानकोट कार्यक्रम के दौरान संजीव कुमार ने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं और उनके शारीरिक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिससे युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस सराहनीय प्रयास के लिए संजीव कुमार का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई।