logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाशिक–त्र्यंबकेश्वर कुंभमेले से पहले नासिक रोड रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की मांग तेज


नाशिक : प्रतिनिधी

आने वाले नाशिक–त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला की तैयारियों के बीच शहर में एक नई बहस शुरू हो गई है। नासिक रोड रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “नाशिक रेलवे स्टेशन” करने की जोरदार मांग उठ रही है।
मांग करने वालों का कहना है कि कुंभमेले के दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक नाशिक पहुंचेंगे। ऐसे में “नासिक रोड” नाम की वजह से बाहर से आने वाले लोगों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। उनका तर्क है कि सीधे “नाशिक रेलवे स्टेशन” नाम होने से यात्रियों को स्पष्ट जानकारी मिलेगी और गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
वहीं दूसरी ओर कुछ नागरिक इस प्रस्ताव का विरोध भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह स्टेशन ब्रिटिश काल में बना था और “नासिक रोड” नाम की ऐतिहासिक पहचान है। उनका मानना है कि केवल भ्रम की आशंका के आधार पर पुराने नाम को बदलना उचित नहीं है।
अब यह मुद्दा शहर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासन इस पर क्या फैसला लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

59
1843 views

Comment