आज राष्ट्रीय भगवा हिंदू वाहिनी संगठन परिवार द्वारा सिद्धिविनायक ग्रुप के सहयोग से Ap अपार्टमेंट, बारह बरवा नहरिया, लखनऊ में होली मिलन एवं सम्मान समारो
आज राष्ट्रीय भगवा हिंदू वाहिनी संगठन परिवार द्वारा सिद्धिविनायक ग्रुप के सहयोग से Ap अपार्टमेंट, बारह बरवा नहरिया, लखनऊ में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संगम शुक्ला, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा लखनऊ पीयूष मिश्रा, मंडल प्रभारी आशीष सिंह, जिला अध्यक्ष रायबरेली नितिन मिश्रा, विधान सभा उपाध्यक्ष महोली दीपक मिश्रा, विनय त्रिवेदी, अमित राठौर, आकाश सिंगारी एवं सौरभ कुमार आनंद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी साथियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, एकता एवं संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया।
होली का यह पावन पर्व भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है, जिसे सभी उपस्थित साथियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। 🌸🌈