logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Mirzapur Police पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में फ्लैग मार्च, आमजन को दिलाया गया सुरक्षा का भरोसा

Mirzapur Police
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में फ्लैग मार्च, आमजन को दिलाया गया सुरक्षा का भरोसा
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में होलिका दहन एवं होली पर्व सहित अन्य आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिनांक 03.03.2026 को जनपद के संवेदनशील, मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मड़िहान बालमुकुंद मिश्रा द्वारा मड़िहान बाजार, जमुई, कोपलपुर, कलवारी, कुन्द्रुफ व दारानगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक चील्ह रवीन्द्र भूषण मौर्य द्वारा तिलठी बाजार व सेमरा क्षेत्र, थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा तोसवां क्षेत्र, प्रभारी निरीक्षक कछवां अमरजीत सिंह चौहान द्वारा कस्बा कछवां व पाहो क्षेत्र, प्रभारी निरीक्षक चुनार विजय शंकर सिंह द्वारा कस्बा चुनार, थानाध्यक्ष जमालपुर अमित कुमार द्वारा कस्बा जमालपुर, प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा राजगढ़ बाजार व ददरा क्षेत्र तथा थानाध्यक्ष जिगना संजय सिंह द्वारा नरोईया क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया गया।
थाना कोतवाली कटरा एवं कछवां क्षेत्र में क्लस्टर मोबाइल पुलिस टीमों ने भी प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही पीआरवी डायल-112 के साथ पुलिस टीमों ने आमजन, दुकानदारों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है, ताकि सभी पर्व शांति और भाईचारे के साथ सम्पन्न हो सकें।

0
46 views

Comment