भाजपा के वरिष्ठ नेताओं संग महाराणा प्रताप सेना ने मनाई भव्य होली
नई दिल्ली।
रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार के नेतृत्व में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, भाईचारे और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद व कार्यालय प्रभारी आदरणीय अनुप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्री एवं नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा ने भी समारोह में सहभागिता कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट निरज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
डॉ. राजवर्धन सिंह परमार ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक उत्सव के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।