logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली के उमंग भरे माहौल में जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया के निवास पर भव्य होली मिलन समारोह, ग्रामीणों ने बताया—“जनप्रिय और संवेदनशील अधिकारी

चित्रसेन घृतलहरे, AIMA MEDIA //सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़):- रंगों और खुशियों के पावन पर्व होली के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे. आर. डहरिया के निवास ग्राम सेमरिया, ग्राम पंचायत भिनोदा में एक भव्य एवं आत्मीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे. आर. डहरिया ने अत्यंत उत्साह और आत्मीयता के साथ सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया। उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर सभी को रंग लगाकर होली की बधाई दी। उनके सहज, सरल और मिलनसार स्वभाव ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि श्री डहरिया न केवल एक कुशल और कर्मठ प्रशासनिक अधिकारी हैं, बल्कि वे एक जनप्रिय, संवेदनशील और जमीन से जुड़े अधिकारी के रूप में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वे सदैव आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री डहरिया ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर हमें समाज में एकता, सौहार्द और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी जिला शिक्षा अधिकारी के सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा होते हैं। ग्रामीणों के बीच आत्मीयता से घुल-मिलकर होली मनाना उनकी मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
रंगों की खुशबू, आत्मीय माहौल और शुभकामनाओं के साथ आयोजित यह होली मिलन समारोह पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द, अपनापन और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। अंत में उपस्थित लोगों ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर. डहरिया को एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनहितैषी अधिकारी बताते हुए उनके प्रशंसनीय कार्यों की सराहना की।

61
1764 views

Comment