संयुक्त व्यापार महासंघ समिति ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जहाज़पुर में फोर लेन को वर्तमान बाईपास से दूर बनाने की मांग
संयुक्त व्यापार महासंघ समिति की ओर से आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जहाज़पुर में प्रस्तावित फोर लेन सड़क को वर्तमान बाईपास से दूर बनाने की मांग की गई।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि फोर लेन सड़क का निर्माण मौजूदा बाईपास मे किया गया तो बहुत से घर दुकान टूटेंगे यहां आये दिन जाम लगा रहता है ट्रेपिक ज्यादा होने से स्कूल बच्चे आवाजवाही मे एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है और स्थानीय व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि इससे बाजार क्षेत्र में ग्राहकों की आवाजाही कम हो सकती है और छोटे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि फोर लेन को शहर से उचित दूरी पर बनाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था भी सुचारू रहे और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित न हों। महासंघ ने प्रशासन से मांग की कि इस विषय पर व्यापारियों और आमजन की राय लेकर ही अंतिम निर्णय लिया जाए।
जिला प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट: एजाज खान