शराब का ठेका हटाने की मांग प्रशासन देहरादून डीओ को सौंपा रसिक महाराज जी ने
चंडीगढ़+ रायवाला--04/03/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति ---- राष्ट्रीय राजमार्ग (
हाईवे) किनारे से शराब का ठेका हटाने की मांग प्रशासन देहरादून से धर्म कर्म के संरक्षक व प्रचार प्रसार में योगदान दे रहे रसिक महाराज जी ने करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी बंसल जी को सौंपा। सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष और नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने जिलाधिकारी सविन बंसल को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग पर रायवाला खांड गांव नंबर एक में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।
आगे उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शराब की दुकान हाईवे से महज 50 मीटर की दूरी पर नियम विरुद्ध संचालित हो रही है।
ठेके के आसपास आश्रम, स्कूल, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। यहां नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है, जो कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। नियमविरुद्ध संचालित हो रही शराब की दुकान को यहां से जल्द स्थानांतरित न किया गया तो लोग प्रदर्शन व दुकान में तालाबंदी को मजबूर होंगे।