logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रवा राजपूत समाज के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय

लक्सर (हरिद्वार) निवासी सुश्री इष्टि राजपूत, सुपुत्री श्री मनीष राजपूत जी, ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और लगन के बल पर तीन सरकारी बैंकों में नौकरी प्राप्त करने का गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल आपके परिवार, बल्कि समस्त राजपूत समाज के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है। आपकी यह सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप जीवन में निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करें तथा अपने परिवार और समाज का नाम देशभर में रोशन करती रहें।
आपको इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

1
0 views

Comment